GST में बड़े बदलाव जल्द, गणेश चतुर्थी तक हो सकती घोषणा

GST Reforms
क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वादा किए गए GST (वस्तु एवं सेवा कर) में बड़े बदलाव दिवाली से पहले ही लागू हो सकते हैं? सूत्रों के अनुसार, यह इंतजार ज्यादा लंबा नहीं होगा और नए दरों की घोषणा गणपति विसर्जन तक हो सकती है।
GST Council, जो देश में GST दरें तय करने वाली सबसे बड़ी समिति है, 3 और 4 सितंबर को अपनी 56वीं बैठक करने वाली है। इस काउंसिल की अध्यक्षता वित्त मंत्री करती हैं और इसमें सभी राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के वित्त मंत्री शामिल होते हैं।
 
प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त को लाल किले से अपने भाषण में कहा था –
 
“इस दिवाली मैं आपको एक बहुत बड़ा तोहफा दूँगा। हमारे छोटे उद्योग, छोटे कारोबारी और MSME को इसका बड़ा फायदा मिलेगा। रोजमर्रा की चीज़ें सस्ती होंगी और इससे अर्थव्यवस्था को नई ताकत मिलेगी।”

क्या होगा नया GST Structure?

अभीGST की चार मुख्य दरें हैं – 5%, 12%, 18% और 28%। सरकार की योजना है कि इन चार दरों को घटाकर सिर्फ दो दरें रखी जाएँ – 5% और 18%
  • ज़रूरी और “merit” सामान पर टैक्स सिर्फ 5% होगा।
  • बाकी ज़्यादातर चीज़ों पर 18% GST लगेगा।
इससे टैक्स सिस्टम आसान होगा और आम आदमी, किसान, मध्यम वर्ग और छोटे कारोबारियों को सीधा फायदा मिलेगा।

और कौन से बदलाव हो सकते हैं?

  • स्वास्थ्य और जीवन बीमा के प्रीमियम पर जीएसटी हटाने का प्रस्ताव भी रखा गया है।
  • सरकार चाहती है कि टैक्स प्रणाली और पारदर्शी हो और कारोबार करना आसान बने।

सरकार को कितना नुकसान होगा?

सूत्रों का कहना है कि इन नए बदलावों से केंद्र सरकार को करीब 50,000 से 60,000 करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हो सकता है। लेकिन इसके बदले सरकार को उम्मीद है कि अर्थव्यवस्था में नई ऊर्जा आएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top