घरेलू शेयर बाज़ार ने शुक्रवार को ज़बरदस्त गिरावट दर्ज की और लगातार 6 दिन से चल रही तेजी पर ब्रेक लग गया। बैंकिंग, आईटी और ऊर्जा शेयरों में भारी बिकवाली से बाज़ार दबाव में रहा। हालांकि, ऑटोमोबाइल शेयरों में कुछ खरीदारी से थोड़ी सहारा मिला। दुनियाभर के निवेशक भी सतर्क दिखे क्योंकि ग्लोबल स्तर पर टैरिफ़ (शुल्क) से जुड़ी खबरें बाज़ार को प्रभावित कर रही हैं।
टॉप Sensex और Nifty मूवर्स
- बढ़त वाले शेयर: महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति सुजुकी, बीईएल और भारती एयरटेल – ये शेयर 0.2% से 0.7% तक चढ़े।
- गिरावट वाले शेयर: ग्रासिम, एशियन पेंट्स, अडानी एंटरप्राइजेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, हीरो मोटोकॉर्प, टाटा स्टील, आईटीसी और एचसीएल टेक – ये 1.8% से 2.6% तक टूटे।
बैंकिंग शेयरों पर दबाव
Nifty Bank, जिसमें एसबीआई और एचडीएफसी बैंक जैसे बड़े शेयर शामिल हैं, 606 अंक यानी 1.1% टूटकर 55,149.4 पर बंद हुआ। पूरे दिन यह इंडेक्स 55,100 से 55,750 की रेंज में घूमता रहा। ध्यान देने वाली बात यह है कि Nifty50 में लगभग 38% वेटेज वित्तीय सेवाओं के शेयरों का है, इसलिए इनकी कमजोरी से पूरा बाजार दबाव में आ गया।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर
हालांकि इन पर भी असर पड़ा, लेकिन मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में गिरावट थोड़ी कम रही।
- Nfity Midcap 100: 0.1% टूटा
- Nifty smallcap 100: 0.3% गिरा
मुख्य सूचकांकों का हाल
- Sensex: 693.9 अंक गिरकर 81,306.9 पर बंद
- Nifty50: 213.7 अंक टूटकर 24,870.1 पर बंद
कुल मिलाकर, दोनों इंडेक्स 0.9% नीचे बंद हुए।
मार्केट ब्रेड्थ और वैश्विक संकेत
पूरे दिन बिकवाली का माहौल रहा। बीएसई पर हर 5 गिरने वाले शेयर के मुकाबले सिर्फ 4 ही चढ़ पाए। यूरोप में कारोबार की शुरुआत हल्की बढ़त के साथ हुई। स्टॉक्स 600 इंडेक्स शुरुआती घंटों में 0.1% ऊपर रहा। निवेशक अब भी यूरोप और अमेरिका के बीच ट्रेड डील से जुड़े फैसलों का इंतजार कर रहे हैं।